Sunday, January 18, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया : सीएमपीडीआई के बाद बीसीसीएल के IPO के लिए सौंपे...

कोल इंडिया : सीएमपीडीआई के बाद बीसीसीएल के IPO के लिए सौंपे गए पेपर

यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें कोल इंडिया द्वारा BCCL के 46.57 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे।

Advertisement

कोल इंडिया लिमिटेड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI), NSE और BSE को सौंप दिया है।

इसे भी पढ़ें : CIL : मानकीकरण समिति की बैठक 3 जून को, बोनस के बदले इस योजना पर होगी चर्चा

यह IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें कोल इंडिया द्वारा BCCL के 46.57 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे। इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा, इसलिए इस आईपीओ से होने वाली पूरी राशि कोल इंडिया को ही जाएगी।

इस आईपीओ से जुड़े प्राइस बैंड, लॉट साइज जैसी महत्वपूर्ण जानकारी बाद में बुक रनिंग लीड मैनेजर्स से परामर्श कर घोषित की जाएगी। इस आईपीओ में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज लीड मैनेजर्स की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : WCL में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा : वणी क्षेत्र को ‘सान्याल मेमोरियल ट्रॉफी’ से नवाजा गया 

गौरतलब है कि BCCL से ठीक एक हफ्ते पहले ही कोल इंडिया की एक और सहायक कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टिट्यूट (CMPDI) ने भी 7.14 करोड़ शेयरों की बिक्री वाले ओएफएस आधारित आईपीओ के लिए डीआरएचपी दाखिल किया था। दोनों कंपनियां NSE और BSE पर लिस्ट होने की योजना बना रही हैं, जिससे उन्हें बाजार में ज्यादा दृश्यता और परिचालनिक लचीलापन (operational flexibility) मिल सकेगा।

source : The Economic Times

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …