Advertisement

कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) को खान मंत्रालय द्वारा आयोजित अन्वेषण लाइसेंस (EL) अनुदान नीलामी के पहले चरण के अंतर्गत ओन्टिलु-चंद्रगिरि (Ontillu-Chandragiri) ब्लॉक के लिए औपचारिक रूप से पसंदीदा बोलीदाता घोषित किया गया है।

आंध्र प्रदेश के तिरुपति और चित्तूर जिलों में स्थित, यह ब्लॉक दुर्लभ मृदा तत्वों (Rare Earth Elements) के अन्वेषण के लिए निर्धारित है, जो भारत के स्वच्छ ऊर्जा और तकनीकी क्षेत्रों को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कोल इंडिया प्रबंधन ने कहा की रणनीतिक खनिज विविधीकरण यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो पिछले सफल अधिग्रहणों,  खट्टाली छोटी ग्रेफाइट ब्लॉक (द्वितीय चरण) और ओरंगा-रेवतीपुर ग्रेफाइट ब्लॉक (पांचवां चरण) पर आधारित है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement
Advertisement