Tuesday, October 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया की पहली छमाही का रिपोर्ट कार्ड जारी, WCL ने लक्ष्य...

कोल इंडिया की पहली छमाही का रिपोर्ट कार्ड जारी, WCL ने लक्ष्य को पछाड़ा; BCCL सबसे पीछे

Coal India की FY 2026-27 की पहली छमाही उत्पादन रिपोर्ट में CIL ने 320.91 MT कोयला उत्पादन किया। WCL ने लक्ष्य पार किया, जबकि BCCL और NCL पीछे रहे।

Advertisement

कोरबा | IndustrialPunch : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर 2026) में कोयला उत्पादन का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। 30 सितंबर 2026 तक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कोल इंडिया का पहली छमाही का उत्पादन लक्ष्य 348.18 मिलियन टन (MT) था, जबकि वास्तविक उत्पादन 320.91 MT रहा। इस तरह कंपनी ने अपने YTD लक्ष्य का 92.17 प्रतिशत हासिल किया।

इसे भी पढ़ें: NCL में कर्मचारी बनाम प्रदर्शनकारी? गेट बंद करने और रास्ता रोकने पर मोर्चा मुखर

WCL ने लक्ष्य से ज्यादा किया उत्पादन

सातों अनुषंगी कंपनियों में WCL का प्रदर्शन सबसे अलग रहा, जिसने 26.70 MT के लक्ष्य के मुकाबले 27.03 MT उत्पादन कर लक्ष्य का 101.26 प्रतिशत हासिल किया। यानी कंपनी ने अपने छमाही लक्ष्य से लगभग 0.33 MT अधिक उत्पादन किया।

Advertisement

ECL और MCL भी लक्ष्य के करीब

ECL ने 22.54 MT के लक्ष्य के मुकाबले 22.27 MT उत्पादन किया और 98.80 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की। वहीं MCL, जो कोल इंडिया की प्रमुख उत्पादन कंपनियों में शामिल है, ने 90.55 MT के लक्ष्य के मुकाबले 87.54 MT उत्पादन किया और 96.67 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया।

SECL और CCL की उपलब्धि 90 फीसदी से अधिक

SECL ने 83.33 MT के लक्ष्य के मुकाबले 76.88 MT उत्पादन किया। इसकी लक्ष्य उपलब्धि 92.26 प्रतिशत रही। CCL ने 38.95 MT के लक्ष्य के मुकाबले 35.47 MT उत्पादन किया और 91.08 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया।

इसे भी पढ़ें: माइन क्लोजर को लेकर SECL की बड़ी पहल, 72 खदानों के लिए हुआ एस्क्रो समझौता

NCL और BCCL पिछड़े

आंकड़ों के मुताबिक NCL ने 69.05 MT के लक्ष्य के मुकाबले 57.99 MT उत्पादन किया और 83.99 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। वहीं BCCL का प्रदर्शन सातों अनुषंगी कंपनियों में सबसे कम रहा। BCCL का लक्ष्य 17.07 MT था, जबकि वास्तविक उत्पादन 13.68 MT रहा और लक्ष्य उपलब्धि 80.16 प्रतिशत रही।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान