Saturday, April 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन कोल इंडिया आईटीआई एम्प्लाइज एसोसिएशन का 28वां स्थापना दिवस 13 को, एनसीएल...

कोल इंडिया आईटीआई एम्प्लाइज एसोसिएशन का 28वां स्थापना दिवस 13 को, एनसीएल के निगाही क्षेत्र में होगा समारोह

कोल इंडिया आईटीआई एम्प्लाइज एसोसिएशन की स्थापना 13 अगस्त, 1997 को आईटीआई प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा की गई थी।

Advertisement

सिंगरौली, 12 अगस्त। सीटू से सम्बद्ध कोल इंडिया आईटीआई एम्प्लाइज एसोसिएशन (CIITIEA) द्वारा 13 अगस्त को 28वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा।

स्थापना दिवस समारोह का आयोजन एनसीएल के निगाही क्षेत्र स्थित आफिसर्स क्लब में संध्या 5 बजे किया गया है। सीटिया एनसीएल जोन के महामंत्री अरविंद शाह ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव उपस्थित होंगे। इसी तरह राष्ट्रीय महामंत्री बीके पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष देवेंद्र सहित एनसीएल जोन के संरक्षक आरटी राय, अध्यक्ष प्रकाश पटेल, संयुक्त महामंत्री प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार झा, मीडिया प्रभारी सुशील पटेल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

कोल इंडिया आईटीआई एम्प्लाइज एसोसिएशन की स्थापना 13 अगस्त, 1997 को आईटीआई प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा की गई थी। संगठन आईटीआई प्रशिक्षित कर्मियों समस्याओं और उनके हित के मुद्दों उठाने एवं इसके निराकरण के निए काम कर रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री बीके पटेल आज कोल इंडिया की सर्वोच्च जेबीसीसीआई की उप समिति के टेक्निकल कमेटी के सदस्य भी नियुक्त हुए हैं।

 

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: