पुरस्कार प्रदान करते हुए कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल
पुरस्कार प्रदान करते हुए कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल

रांची, 26 मार्च। कोल इंडिया मैराथन का पहला संस्करण झारखंड के रांची में आयोजित हुआ। कोल इंडिया की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा आयोजित इस मेगा इवेंट में देश भर के 5000 से अधिक एथलीट्स ने भाग लिया।

कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने केके सोन, प्रमुख सचिव (राजस्व), झारखंड, विनय रंजन, निदेशक (कार्मिक और आईआर), कोल इंडिया लिमिटेड, पीएम प्रसाद, सीएमडी, सीसीएल, मनोज कुमार, सीएमडी, सीएमपीडीआई की उपस्थिति में मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसे भी पढ़ें : महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप : निकहत जरीन का गोल्ड मेडल पर पंच, बनीं वर्ल्ड चैंपियन

प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि कोल इंडिया ने जनता के बीच शारीरिक फिटनेस के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया है।

इस अवसर पर पूर्व एथलीट पद्मश्री ज्योतिर्मयी सिकदर और पद्मश्री शाइनी विल्सन, प्रसिद्ध पर्वतारोही पद्मश्री सुश्री प्रेमलता अग्रवाल भी उपस्थित थीं। मैराथन में भारतीय सेना के स्ट्राइकर ब्रिगेड के 250 से अधिक जवानों ने भी भाग लिया।

झारखंड के जमशेदपुर के अर्जुन टुडू ने पुरुषों की फुल मैराथन जीती, जबकि हरियाणा की सोनिका ने महिलाओं की फुल मैराथन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार हासिल किया।

मैराथन सुबह 4.30 बजे रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम से शुरू होकर कांके रोड होते हुए पुनः मोरहाबादी में संपन्न हुई। कोल इंडिया द्वारा इस प्रतियोगिता में 29 लाख रुपए से अधिक की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। यह मैराथन महिला और पुरुषों की चार श्रेणियों में आयोजित किया गया।

इसे भी पढ़ें : विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में नीतू घणघस और स्वीटी बूरा ने स्वर्ण पदक जीते

ये रहे विजेता

पुरुष वर्ग में 42.195 किलोमीटर की फुल मैराथन में प्रथम अर्जुन टुड्डू, द्वितीय अनिल कुमार सिंह, तृतीय कुलदीप सिंह। हाफ मैराथन (21.098 किलोमीटर) में प्रथम प्रिंस कुमार, द्वितीय मो नूर हसन, तृतीय रंनजीत कुमार पटेल।

महिला वर्ग में 42.195 किलोमीटर की फुल मैराथन में प्रथम सोनिका, द्वितीय तमसी सिंह, तृतीय निरमाबेन भरतजी ठाकुर। हाफ मैराथन (21.098 किलोमीटर) में प्रथम रिमा पटेल, द्वितीय नितू कुमारी, तृतीय पुनम दिनकर सोनुन।

  • Website Designing