Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया : सात साल में 65 हजार से अधिक कामगार घटे,...

कोल इंडिया : सात साल में 65 हजार से अधिक कामगार घटे, देखें वर्षवार आंकड़ें :

01 अप्रेल, 2024 की स्थिति में एसईसीएल में कुल मैनपॉवर 39641 था। 01 अप्रेल, 2025 की स्थिति में मैनपॉवर घटकर 37523 पर आ गया।

Advertisement

नई दिल्ली, 15 अप्रेल। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में साल दर साल श्रम शक्ति घटती जा रही है। 01 अप्रेल, 2025 की स्थिति में कोल इंडिया का कुल मैनपॉवर 2,20,242 है। जबकि 01 अप्रेल, 2024 में यह आंकड़ा 2,28,861 था। यानी एक साल में 8,619 कामगार घटे।

कोल इंडिया का 01 अप्रेल, 2025 की स्थिति में मैनपॉवर (Manpower) 2,20,242 है। इसमें नॉन एग्जीक्यूटिव की संख्या 205134 है, एग्जीक्यूटिव 15108 की संख्या में कार्यरत हैं। कुल महिला कामगारों की संख्या 20,009 है। सबसे अधिक 2118 कामगार एसईसीएल में घटे हैं। 01 अप्रेल, 2024 की स्थिति में एसईसीएल में कुल मैनपॉवर 39641 था। 01 अप्रेल, 2025 की स्थिति में मैनपॉवर घटकर 37523 पर आ गया।

बीते सात साल की तुलना की जाए तो कोल इंडिया के कुल मैनपॉवर में 65,237 की कमी आई है। 01 अप्रेल 2019 की स्थिति में कुल मैनपॉवर 2,85,479 था।

देखें सीआईएल एवं अनुषांगिक कंपनियों का 01 अप्रेल 2024 तथा 01 अप्रेल 2025 की स्थिति में मैनपॉवर :

Advertisement
  • ईसीएल : 48,711 – 46,996
  • बीसीसीएल : 33,920 – 32,118
  • सीसीएल : 33,990 – 33,091
  • डब्ल्यूसीएल : 33,352 – 32,261
  • एसईसीएल : 39,641 – 37,523
  • एमसीएल : 21,493 – 21,060
  • एनसीएल : 13,770 – 13,307
  • एनईसी : 585 – 537
  • सीएमपीडीआई : 2,751 – 2,705
  • सीआईएल HQ : 648 – 644

वर्षवार मैनपॉवर का आंकड़ा

  • 1/4/25 की स्थिति : 2,20,242
  • 1/4/24 की स्थिति : 2,28,861
  • 1/4/23 की स्थिति : 2,39,210
  • 1/4/22 की स्थिति : 2,48,550
  • 1/1/21 की स्थिति : 2,62,292
  • 1/4/20 की स्थिति : 2,73,401
  • 1/4/19 की स्थिति : 2,85,479
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: