Advertisement

नई दिल्ली, 17 सितम्बर। कोल इंडिया (CIL) प्रबंधन ने अनुग्रह (एक्सग्रेशिया) राशि बढ़ाए जाने का कार्यालय ज्ञापन जारी कर दिया है। कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने 17 सितम्बर से नियमित और ठेका कामगारों के परिवारों को प्रदान की जाने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि की घोषणा की थी।

जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार सीआईएल के निदेशक मंडल ने 26 जून, 2025 को सीआईएल मुख्यालय, कोलकाता में आयोजित अपनी 480 बैठक में इसका अनुमोदन किया था।

कार्यालय ज्ञापन में बताया गया है कि रोजगार के दौरान या उसके कारण होने वाली घातक खदान दुर्घटना के मामले में मृतक कर्मचारी (अधिकारी और गैर-अधिकारी दोनों) के निकटतम परिजन को देय अनुग्रह राशि को मौजूदा ₹15.00 लाख से बढ़ाकर ₹25.00 लाख कर दिया गया है।

इसी तरह रोजगार के दौरान या उसके कारण होने वाली घातक खदान दुर्घटना की स्थिति में, मृतक ठेका श्रमिकों के निकटतम परिजन को देय अनुग्रह राशि को मौजूदा ₹15.00 लाख से बढ़ाकर ₹25.00 लाख कर दिया गया है। इस भुगतान का वहन ठेकेदार द्वारा किया जाएगा।

Advertisement

सीआईएल प्रबंधन ने बताया है कि वर्तमान में अनुग्रह राशि के भुगतान के लिए अपनाई जा रही पद्धति का पालन जारी रहेगा। इसका लाभ बोर्ड द्वारा अनुमोदन की तिथि से मिलेगा।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement