Thursday, April 30, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया : CPRMS- NE  के बीओटी की बैठक में ये महत्वपूर्ण...

कोल इंडिया : CPRMS- NE  के बीओटी की बैठक में ये महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

अध्यक्षता विनय रंजन, सीआईएल के निदेशक (पी एंड आईआर) तथा न्यासी बोर्ड, सीपीआरएमएस-एनई (संशोधित) ट्रस्ट के अध्यक्ष विनय रंजन ने की।

Advertisement

रायपुर, 09 दिसम्बर। सोमवार को रायपुर में कोल इंडिया (CIL) के गैर-कार्यकारियों के लिए अंशदायी सेवानिवृत्ति पश्चात चिकित्सा योजना (CPRMS- NE) (संशोधित) ट्रस्ट के न्यासी बोर्ड (BOT) की छठी बैठक आयोजित हुई। इस बैठक की मेजबानी एसईसीएल ने की।

बैठक की अध्यक्षता विनय रंजन, सीआईएल के निदेशक (पी एंड आईआर) तथा न्यासी बोर्ड, सीपीआरएमएस-एनई (संशोधित) ट्रस्ट के अध्यक्ष विनय रंजन ने की।

ट्रस्ट के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और निर्णय लिए गए। कोल इंडिया के डायरेक्टर (एफ) मुकेश अग्रवाल को ट्रस्ट के नए सदस्य के रूप में शामिल करके ट्रस्ट का पुनर्गठन किया जाएगा। ट्रस्ट के वैधानिक ऑडिट के लिए सीए फर्म की नियुक्ति और पिछले वित्तीय वर्षों के ऑडिट किए गए खातों को अपनाने का फैसला लिया गया।

Advertisement

बैठक में सीपीआरएमएस-एनई का सदस्य बनने का एक और मौका देने का निर्णय लिया गया है। सदस्य बनने के लिए 60 हजार रुपए देने होंगे। 31 मार्च, 2025 तक सदस्य बन सकते हैं। हॉस्पिटल इम्पैनल नहीं हैं, उसमें इलाज कराने पर सीजीएचएस दर से भुगतान किया जाएगा, इसको लेकर सहमति बनी। दिव्यांग बच्चे को सलाना 50 हजार ओपीडी मद में भुगतान होगा। जीवन प्रमाण पत्र सीआईएल के ई-मेल आईडी पर भेजने का निर्णय हुआ।

बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि 8 लाख रुपए समाप्त होने के फिर कैसे इलाज होगा। बताया गया है कि फंड की स्थिरता के लिए गठित कमेटी की अनुशंसा के संदर्भ में बीओटी की अगली बैठक में चर्चा की जाएगी।

बैठक में मुकेश अग्रवाल, डायरेक्टर (एफ), सीआईएल, केशव राव, डायरेक्टर (पी) एमसीएल, एचएन मिश्रा, डायरेक्टर (पी) सीसीएल, गौतम बनर्जी, जीएम (एमपी एंड आईआर), सीआईएल, सदस्य सचिव पी माधव नायक, (बीएमएस), शंकर प्रसाद बेहरा (एचएमएस), अशोक चंद्र यादव (एआईटीयूसी) और वीएम मनोहर (सीआईटीयू) सम्मिलित रहे।

बैठक के प्रारंभ में एसईसीएल के निदेशक कार्मिक बिरंची दास ने अध्यक्ष और बैठक में भाग लेने वाले ट्रस्ट के सभी सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: