Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोल इंडिया हावड़ा ब्रिज को वॉल्यूमेट्रिक रोशनी से रोशन करेगा

कोल इंडिया हावड़ा ब्रिज को वॉल्यूमेट्रिक रोशनी से रोशन करेगा

वॉल्यूमेट्रिक और स्केलेटन लाइटिंग तकनीक के माध्यम से रोशन किया जाएगा। साथ ही क्यूरेटेड संगीत शो के साथ सिंक्रनाइज़ किया जाएगा।

Advertisement

कोलकाता, 11 जून। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) द्वारा कोलकाता के हावड़ा ब्रिज (रविन्द्र सेतु) रोशन किया जाएगा। वॉल्यूमेट्रिक और स्केलेटन लाइटिंग तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपीके), कोलकाता के साथ मिलकर दुनिया के 7वें सबसे बड़े कैंटिलीवर ब्रिज को सौर ऊर्जा से रोशन करने के लिए एमओयू किया है। सीआईएल चेयरमैन पीएम प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन), डॉ. विनय रंजन, रथेंद्र रमन, अध्यक्ष, एसएमपीके, सम्राट राही, उपाध्यक्ष, एसएमपीके और दोनों संगठनों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

हावड़ा ब्रिज (Howrah Bridge) वॉल्यूमेट्रिक और स्केलेटन लाइटिंग तकनीक के माध्यम से रोशन किया जाएगा। साथ ही क्यूरेटेड संगीत शो के साथ सिंक्रनाइज़ किया जाएगा।

हावड़ा ब्रिज, जिसे 1943 में चालू किया गया था और जो अब प्रतिदिन 100,000 से अधिक वाहनों और 150,000 पैदल यात्रियों को ले जाता है। हावड़ा ब्रिज का प्रकाश व्यवस्था वाला सौंदर्यकरण लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: