Tuesday, October 27, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल SECL, MCL, NCL, WCL समेत कोल इंडिया की सहायक कंपनियों में 164...

SECL, MCL, NCL, WCL समेत कोल इंडिया की सहायक कंपनियों में 164 अधिकारियों के तबादले

चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और सीनियर ऑफिसर शामिल हैं

Advertisement

कोलकाता। IndustrialPunch : कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने 26 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत विभिन्न पदों पर कार्यरत 164 अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनकी मौजूदा क्षमता और ग्रेड में ही अलग-अलग अनुषंगी कंपनियों में स्थानांतरित किया गया है।

SECL, MCL, NCL, WCL समेत कई कंपनियां शामिल

कोल इंडिया के इस आदेश में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL), महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL), नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL), वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL), सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL), भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) और ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के अधिकारी शामिल हैं। स्थानांतरण सूची में विभिन्न कंपनियों के बीच अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

किन विभागों के अधिकारी हुए स्थानांतरित?

Advertisement

आदेश में शामिल अधिकारियों के पदों में चीफ मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और सीनियर ऑफिसर शामिल हैं। प्रमुख विभागों में शामिल हैं:

  • मानव संसाधन (HR)
  • माइनिंग
  • सिविल
  • फाइनेंस
  • इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल (E&M)
  • एक्सकैवेशन (Excavation)
  • मटेरियल मैनेजमेंट (MM)

आपसी सहमति के आधार पर स्थानांतरण

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि ये स्थानांतरण कोल इंडिया की Executive Job Rotation & Transfer Policy के क्लॉज 10.A(i) के तहत “Request Transfer on Mutual Basis”, यानी आपसी सहमति के आधार पर अनुरोधित स्थानांतरण माने जाएंगे।

Coal India Transfer List 26 oct 2026

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान