केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी वेकोलि (WCL) के दो दिवसीय दौरे पर है। अपने प्रवास के प्रथम 13 मार्च, 2026 को उन्होंने वेकोलि की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं का वर्चुअल शुभारंभ एवं शिलान्यास किया तथा कोयला उत्पादन से संबंधित विषयों पर वेकोलि की समीक्षा बैठक ली।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने 25 इलेक्ट्रिक वाहनों को वर्चुअल फ्लैग-ऑफ किया। इसके साथ ही उन्होंने नागपुर क्षेत्र के कामठी में ‘ब्लैक डायमंड स्पोर्ट्स स्टेडियम’, वणी क्षेत्र के ताडाली में ‘स्वामी विवेकानंद इको पार्क’ तथा बल्लारपुर क्षेत्र के सास्ती ओपन कास्ट माइन में फर्स्ट मईल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट का वर्चुअल शिलान्यास किया। ये परियोजनाएं क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, पर्यावरण संरक्षण तथा खनन कार्यों के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देंगी।
इसके पश्चात उन्होंने वेकोलि के कोयला उत्पादन, सुरक्षा, सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण तथा भविष्य की परियोजनाओं से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में श्री रेड्डी ने टीम वेकोलि की कार्य संस्कृति तथा कार्य निष्पादन की सराहना करते हुए वर्त्तमान वित्तीय वर्ष में बेहतर परिणाम की अपेक्षा जताई। उन्होंने कोयला उद्योग के बदलते परिपेक्ष में वेकोलि की भूमिका पर विस्तार से बात की।
समीक्षा बैठक में वेकोलि के सीएमडी हरीश दुहन ने वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों तथा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर कोयला मंत्रालय के अपर सचिव सनोज कुमार झा, कोयला एवं खान मंत्री के निजी सचिव डॉ. पंकज जैन, कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष बी. साईराम, कोल कंट्रोलर सजीश कुमार एन, कोयला मंत्रालय के निदेशक (तकनीकी) बिरेन्द्र कुमार ठाकुर, कोयला और खान मंत्री के अपर निजी सचिव ए.वेंकटेश्वर रेड्डी, वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहान, निदेशक (वित्त) बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन) आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) संदीप परांजपे तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे सहित उमरेड के क्षेत्रीय महाप्रबंधक अविनाश प्रसाद उपस्थित रहे।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









