Advertisement

रांची, 24 दिसम्बर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने औपचारिक मुलाकात की।

इस मौके पर राज्य सरकार, कोल मंत्रालय एवं कोल इंडिया की अनुषंगी इकाइयों के अधिकारियों के बीच कोयला एवं खनन क्षेत्र की बेहतरी को लेकर सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई।

इस दौरान यह रेखांकित किया गया कि केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से ही कोल माइंस से जुड़े समस्याओं का समाधान संभव है।

झरिया मास्टर प्लान तथा बेलगड़िया टाउनशिप परियोजना के तहत विस्थापित परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना, खनिजों पर मिलने वाली रॉयल्टी, विस्थापितों का पुनर्वास, नौकरी और मुआवजा, सरकारी भूमि पर जमाबंदी को लेकर नीतिगत निर्णय लिए पर सहमति, शेष का रिव्यू, रिकॉन्सिलिएशन कार्य , खनन कार्य पूरा हो चुके जमीन की वापसी, खदानों में अवैध खनन की वजह से हो रहे हादसों पर नियंत्रण, खनन क्षेत्र और आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों को रोजगार, कोल परियोजनाओं में आ रही अड़चनों का समाधान, सीएसआर फंड के इस्तेमाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Advertisement

इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, केंद्रीय कोयला मंत्री के निजी सचिव पंकज जैन, अध्यक्ष, कोल इंडिया बी साईराम, कोयला मंत्रालय के सलाहकार बी वीरा रेड्डी, ओएसडी आलोक सिंह, सीएमडी, सीसीएल नीलेंदु कुमार सिंह, सीएमडी, बीसीसीएल मनोज अग्रवाल, सीएमपीडीआईएल से शिव राज सिंह, एस के झा एवं अन्य उपस्थित थे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement