Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला मंत्री का आयात कम करने पर जोर, इधर पहली तिमाही में...

कोयला मंत्री का आयात कम करने पर जोर, इधर पहली तिमाही में 5.7 फीसदी बढ़ गया

जून में कोयला आयात भी पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 21.55 MT की तुलना में 6.59 प्रतिशत बढ़कर 22.97 MT हो गया।

Advertisement

नई दिल्ली, 11 अगस्त। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भारत का कोयला आयात (Coal Import) 5.7 प्रतिशत बढ़कर 75.26 मिलियन टन (MT) हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 71.16 MT था। इधर, कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने और कोयले का आयात कम करने पर दिया है।

जून में कोयला आयात भी पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 21.55 MT की तुलना में 6.59 प्रतिशत बढ़कर 22.97 MT हो गया।

जून 2024 में गैर-कोकिंग कोयले का आयात 14.19 MT रहा, जो पिछले साल जून में आयात किए गए 13.29 MT से अधिक है। कोकिंग कोयले का आयात 5.45 MT रहा, जबकि जून 2023 में 5.33 MT आयात किया गया था।

अप्रैल- जून 2024 के दौरान, गैर-कोकिंग कोयले का आयात 49.12 MT रहा, जो पिछले साल इसी अवधि के दौरान आयात किए गए 46.53 MT से अधिक है। अप्रैल-जून 2024 के दौरान कोकिंग कोल का आयात 15.45 MT रहा, जबकि अप्रैल-जून 2023 में यह 15.20 MT दर्ज किया गया था।

Advertisement

2023- 24 में 261 MT का हुआ आयात

कोयला मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2023- 24 में 261 मिलियन टन (MT) कोयला विभिन्न देशों से इम्पोर्ट किया गया। 2022- 23 में 237.67 मिलियन टन कोयला आयात किया गया था। 2021- 22 में 208.63 मिलियन टन कोयला आयात हुआ था।

 

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट