Thursday, June 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला मंत्रालय के सह सचिव लखपत सिंह चौधरी WCL के दो दिवसीय दौरे...

कोयला मंत्रालय के सह सचिव लखपत सिंह चौधरी WCL के दो दिवसीय दौरे पर

समीक्षा बैठक में वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री जे. पी. द्विवेदी ने कंपनी की विविध गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया।

Advertisement

कोयला मंत्रालय के सह सचिव लखपत सिंह चौधरी वेकोलि के दो दिवसीय दौरे पर है। अपने प्रवास के प्रथम दिन (19.05.2025) उन्होंने वेकोलि मुख्यालय में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) के कार्य-निष्पादन की समीक्षा की।

उन्होंने सुझाव दिया कि वेकोलि नयी तकनीक का उपयोग कर राष्ट्र की उर्जा-ज़रूरतों की पूर्ति में और योगदान देने की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि लाभप्रदता को बढ़ाने के लिए नई संभावनाएं तलाशने तथा वर्त्तमान कार्य-प्रणाली में नवाचार को बढ़ावा देने को कहा।

श्री चौधरी ने अपने संवाद में उत्पादन, उत्पादकता, कोयले की गुणवत्ता, खनन कार्य में सुरक्षा आदि पर जोर दिया। उन्होंने वेकोलि के सीएसआर कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

समीक्षा बैठक में वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री जे. पी. द्विवेदी ने कंपनी की विविध गतिविधियों का विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री ए. के. सिंह, निदेशक (वित्त) श्री बिक्रम घोष, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे, मुख्यालय के महाप्रबंधक तथा विभागाध्यक्ष गण उपस्थिति रहे।

Advertisement

समीक्षा बैठक के उपरान्त श्री चौधरी ने मुख्यालय स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की समीक्षा की। तत् पश्चात उन्होंने उमरेड क्षेत्र का दौरा कर, क्षेत्र की खदानों का निरीक्षण किया।

उन्होंने एमकेडी-3 दिनेश खदान तथा फर्स्ट मईल कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने बेहतर कार्य निष्पादन की संभावनाओं पर क्षत्रिय प्रबंधन से विस्तृत चर्चा की।

अपने दौरे के दूसरे दिन वे वेकोलि के नागपुर क्षेत्र की सावनेर भूमिगत खदान, इको पार्क आदि का दौरा करेंगे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: