Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला मंत्रालय ने 71 कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों की प्रगति की...

कोयला मंत्रालय ने 71 कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खदानों की प्रगति की समीक्षा की

यह रणनीतिक समीक्षा बैठक कोयला ब्लॉक संचालन में आ रही समस्याओं का निवारण करने में मंत्रालय की सक्रिय भूमिका को प्रदर्शित करती है

Advertisement

कोयला मंत्रालय ने आयोजित एक बैठक में विभिन्न चरणों में नीलामी की गई खानों और प्रक्रिया पूर्ण होने के विभिन्न चरणों वाली खानों की स्थिति की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता कोयला मंत्रालय में अपर सचिव और नामांकित प्राधिकारी श्रीमती रूपिंद्रर ब्रार ने की।

यह विस्तृत समीक्षा केंद्र सरकार द्वारा घरेलू कोयला उत्पादन बढ़ाने की प्रतिबद्धता पर केंद्रित थी। अपर सचिव ने संचालन के अग्रिम चरण वाले कोयला ब्लॉंक को शीघ्र संचालित करने के लिए आंवटियो से आवश्यक कदम उठाने हेतु प्रभावित किया।

यह 71 ब्लॉक नियामक स्वीकृति प्राप्त करने के विभिन्न चरणों मे हैं और नौ राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिसा और पश्चिम बंगाल में स्थित हैं।

यह रणनीतिक समीक्षा बैठक कोयला ब्लॉक संचालन में आ रही समस्याओं का निवारण करने में मंत्रालय की सक्रिय भूमिका को प्रदर्शित करती है, जिससे भारत की बढ़ती हुए ऊर्जा आवश्यकताओ को पूर्ण किया जा सके। इन खदानों पर ध्यान केंद्रित कर केंद्र सरकार घरेलू संसाधनों के अधिकतम उपयोग और कोयला आयात पर निर्भरता कम करने के लक्ष्य पर कार्य कर रही है।

Advertisement

कोयला मंत्रालय घरेलू कोयला उत्पादन में वृद्धि कर राष्ट्र की दीर्घकालिक आर्थिक विकास के मार्ग को प्रशस्त करने में समर्थन कर भारत की ऊर्जा सुरक्षा को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: