Monday, August 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कमॅर्शियल कोल माइनिंग : अब तक 131 ब्लॉकों की हुई नीलामी, मंत्रालय...

कमॅर्शियल कोल माइनिंग : अब तक 131 ब्लॉकों की हुई नीलामी, मंत्रालय बोला- पौने चार लाख रोजगार सृजन होगा

प्रारंभ होने होने पर, ये ब्लॉक घरेलू कोयला उत्पादन को बढ़ाने और भारत को कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान करेंगे।

Advertisement

नई दिल्ली, 03 अगस्त। वर्ष 2020 में वाणिज्यिक कोयला खनन की शुरुआत के बाद से, अब तक कुल 131 कोयला ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी की जा चुकी है, जिनकी उत्पादन क्षमता 277.31 मिलियन टन प्रति वर्ष है।

इसे भी पढ़ें : BMS कोल प्रभारी रेड्डी CIL पर हैं हमलावर, कहा- कंपनी की स्थिति खराब, एक BT लक्ष्य को बताया बेतुका

प्रारंभ होने होने पर, ये ब्लॉक घरेलू कोयला उत्पादन को बढ़ाने और भारत को कोयला क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान करेंगे।

इन ब्लॉकों से सामूहिक रूप से 39,359 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व, 41,597 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश और कोयला-उत्पादक क्षेत्रों में 3,74,916 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

कोयला मंत्रालय की ये अहम पहल कोयला क्षेत्र को आर्थिक विकास के एक प्रमुख वाहक के रूप में परिवर्तित करने के लिए मंत्रालय की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती हैं।

इसे भी पढ़ें : कमॅर्शियल कोल माइनिंग : कोरबा के रजगामार की 2 अडंरग्राउंड माइंस इन कंपनियों के हाथ लगी

ये पहल न केवल देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करती हैं, बल्कि आर्थिक स्थिरता को भी प्रोत्साहन देती हैं और रोज़गार के अवसर सृजित करती हैं, जिससे ’आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण में योगदान मिलता है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट