Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कॅमर्शियल कोल माइनिंग : 8 राज्यों की 911 वर्ग किलोमीटर भूमि की...

कॅमर्शियल कोल माइनिंग : 8 राज्यों की 911 वर्ग किलोमीटर भूमि की गई नीलाम

अब तक आठ राज्यों में स्थित 96 कोल ब्लॉक्स की नीलामी वाणिज्यिक कोयला खनन योजना के तहत की गई है।

Advertisement

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (Industrial Punch Desk) : कोयला मंत्रालय (Ministry of Coal) द्वारा वाणिज्यिक कोयला खनन योजना (Commercial Coal Mining) के तहत अब तक 911.36 वर्ग किलोमीटर की भूमि नीलामी के माध्यम से आबंटित की गई है।

संसद में कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बताया कि अब तक आठ राज्यों में स्थित 96 कोल ब्लॉक्स की नीलामी वाणिज्यिक कोयला खनन योजना के तहत की गई है।

कोल ब्लॉक्स प्राप्त करने वाली कंपनियों में निजी, सरकारी दोनों हैं। 96 कोल ब्लॉक्स के लिए 911.36 वर्ग किलोमीटर की भूमि नीलाम की गई है।

कोल ब्लॉक्स की संख्या और नीलाम की गई भूमि की मात्रा (वर्ग किलोमीटर) राज्यवार इस प्रकार है :

Advertisement

राज्य         कोल ब्लॉक्स      क्षेत्रफल

  • छत्तीसगढ़    –    14     –     206.98
  • झारखंड      –    26     –     110.19
  • ओडिशा      –    18    –      156.83
  • मध्यप्रदेश    –    23     –     286.32
  • महाराष्ट्र      –     9      –     104.08
  • प. बंगाल     –     3      –     43.18
  • असम       –      2      –     2.86
  • अरूणाचल प्रदेश – 1     –     0.92
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट