देश के समग्र निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 में इससे पिछले वर्ष की तुलना में 13.84 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए नई ऊंचाइयों पर पहुंचने का अनुमान है।

वैश्विक विपरीत परिस्थितियों और स्थिर घरेलू मांग के बावजूद पिछले वित्त वर्ष में 770.18 अमेरिकी अरब डॉलर मूल्य का निर्यात होने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2021-22 में भारत का कुल निर्यात 676 अमेरिकी अरब डॉलर से अधिक था।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान छह प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ 447 अमेरिकी अरब डॉलर से अधिक का वार्षिक निर्यात दर्ज किया गया है।

मंत्रालय ने कहा है कि समग्र निर्यात में सेवाओं के निर्यात का योगदान अधिक रहा। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 26.79 प्रतिशत की वृद्धि दर के साथ इसके 322 दशमलव सात-दो अमेरिकी अरब डॉलर का नया रिकॉर्ड स्थापित करने का अनुमान है।

  • Website Designing