नई दिल्ली, 12 जुलाई। गुजरात और हिमाचल प्रदेष में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

हिमाचल प्रदेश के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक का दायित्व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपा गया है। सचिन पायलट और प्रताप सिंह बजवा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

इसी तरह गुजरात के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को वरिष्ठ पर्यवेक्षक की जिम्मदारी दी गई है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव एवं मिलिंद देवड़ा पर्यवेक्षक होंगे।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing