Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर CSR : WCL द्वारा अन्नामृत फाउंडेशन को 1000 इंसुलेटेड कंटेनर प्रदान किए...

CSR : WCL द्वारा अन्नामृत फाउंडेशन को 1000 इंसुलेटेड कंटेनर प्रदान किए गए

अन्नामृत फाउंडेशन के डॉ श्यामसुंदर शर्मा, श्री प्रवीण साने तथा राजेंद्रन रमण ने इस मदद के लिए वेकोलि का आभार प्रकट किया।

Advertisement

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) द्वारा अपने सीएसआर मद के अंतर्गत अन्नामृत फाउंडेशन के केंद्रीकृत रसोई के लिए 1000 इंसुलेटेड कंटेनर प्रदान किए गए। दिनांक 29.03.2024 को एक विशेष आयोजन में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक जे. पी. द्विवेदी के हस्ते यह इंसुलेटेड कंटेनर दिए गए।

उल्लेखनीय है की 1 नवंबर, 2023 को डब्ल्यूसीएल और अन्नामृता फाउंडेशन, नागपुर के बीच केंद्रीकृत रसोई के लिए 1000 इंसुलेटेड कंटेनर प्रदान करने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। अन्नामृत फाउंडेशन द्वारा नागपुर के सरकारी अस्पतालों, एम्स और राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज कैंसर अस्पताल आदि में मरीजों तथा उनके रिश्तेदारों को मुफ्त भोजन दिया जाता है। इस पुनीत कार्य में वेकोलि द्वारा सीएसआर के अंतर्गत अपना योगदान किया गया है।

अन्नामृत फाउंडेशन के डॉ श्यामसुंदर शर्मा, श्री प्रवीण साने तथा राजेंद्रन रमण ने इस मदद के लिए वेकोलि का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री ए. के. सिंह तथा उनकी टीम प्रमुखता से उपस्थित थी।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट