Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर CSR : एनटीपीसी सीपत ने कराया अंतरग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट, परियोजना प्रभावित ग्रामों...

CSR : एनटीपीसी सीपत ने कराया अंतरग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट, परियोजना प्रभावित ग्रामों की टीमें हुईं शामिल

तहसीलदार सीपत सिद्धि गवेल और सीपत परियोजना के प्रमुख रमानाथ पुजारी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए और उन्हें प्रेरित करने के लिए क्रिकेट किट भेंट की।

Advertisement

बिलासपुर, 30 दिसम्बर। एनटीपीसी सीपत (NTPC Sipat) के नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत ग्राम गतौरा में अंतरग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट- 2023 का आयोजन 28 से 29 दिसंबर 2023 तक किया गया। जिसमें 08 परियोजना प्रभावित ग्राम गतोरा, कौड़िया, रलिया, रांक, देवरी, जांजी, कर्रा एवं सीपत के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने टूर्नामेंट का भरपूर आनंद उठाया।

फाइनल मैच सीपत और जांजी के बीच खेला गया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद आखिरी में सीपत ने टूर्नामेंट में जीत हांसिल की। तहसीलदार सीपत सिद्धि गवेल और सीपत परियोजना के प्रमुख रमानाथ पुजारी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए और उन्हें प्रेरित करने के लिए क्रिकेट किट भेंट की।

महाप्रबंधक (टीएस) अविजीत चटर्जी, मानवसंसाधन विभागाध्यक्ष श्री जयप्रकाश सत्यकाम और एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। गतौरा के सरपंच सुरेश कुमार राठौड़, जाँजी के सरपंच शिवनाथ तथा कौड़िया के सरपंच प्रतिनिधि धर्मेन्द्र श्रीवास्तव ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

 

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: