झारखंड में चक्रवात यास के कमजोर पड़ने के बाद बिहार में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि चक्रवात पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में कल बिहार के कैमूर और रोहतास जिलों से प्रवेश करेगा। राज्‍य के चक्रवात से प्रभावित स्‍थानों पर तीस से चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

राज्‍य के कैमूर, रोहतास, गया और पटना जिलों के कई स्‍थानों पर हल्‍की से तेज वर्षा हो रही है।

राज्‍य के कुछ इलाकों में भीषण वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खुली जगहों और पेड़ों से दूर रहने के लिए कहा है। राज्‍य में शनिवार तक तेज आंधी के साथ वर्षा हो सकती है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing