इंडोनेशिया के जावा द्वीप में कल दोपहर आए भूकम्प में मृतकों की संख्या 252 हो गई है। अधिकारियों ने बताया है कि 31 लोग अभी भी लापता हैं और 377 लोग घायल हुए हैं। लगभग सात हजार साठ लोगों को विस्‍थापित किया गया है।

अमरीकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के आंकडे के अनुसार भूकम्प का केन्द्र पश्चिमी जावा के सियांजुर टाऊन में दस किलोमीटर की गहराई में था। भूकम्प ग्रस्त क्षेत्र घनी आबादी वाला है और यहां भूस्खलन की आशंका बनी रहती है। मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing