दिल्ली मुंडका आगजनी : अब तक 27 शव मिले, 25 की नहीं हो सकी है पहचान, NDRF का बचाव कार्य जारी

दिल्ली में कल मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हुई और 12 लोग घायल हुए हैं। मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान कर रही है जहां कल शाम को एक इमारत में आग लग गई थी।

नई दिल्ली, 14 मई। दिल्ली में कल मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हुई और 12 लोग घायल हुए हैं। मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान कर रही है जहां कल शाम को एक इमारत में आग लग गई थी।

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : दिल्ली के मुंडका आग हादसे में अब तक 26 लोगों की मौत

बाहरी जिला, दिल्ली के डीसीएपी समीर शर्मा ने बताया कि अभी NDRF की टीम जगह की सफाई कर रही है और देख रही है कि वहां कोई है तो नहीं। अभी तक हमें 27 शव मिले जिसमें 25 की पहचान नहीं हुई है। अभी आगे फॉरेंसिक डीएनए के साथ चेक करेगी। गायब हुए लोगों की जानकारी एकत्र की जा रही है।

दिल्ली सिविल डिफेंस सुनील कुमार ने बताया कि हमारी जानकारी के मुताबिक अभी तक 28 लोग गायब हैं, जिसमें 5 पुरुष और 23 महिलाएं हैं। हम गायब लोगों की पूरी जानकारी ले रहे हैं। हमने लोगों को हेल्पलाइन नंबर दिया है। कोई भी जानकारी आने पर उनको तत्काल सूचित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : मध्य प्रदेश : गुना में शिकारियों ने तीन पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या की

जिलाधिकारी कार्यालय पश्चिम, दिल्ली द्वारा मुंडका में आग लगने की घटना में घायल हुए 12 लोगों की सूची जारी की है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing