Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) सी एस आर SECL दीपका क्षेत्र द्वारा पौष्टिक आहार किट वितरण एवं निः शुल्क स्वास्थ्य...

SECL दीपका क्षेत्र द्वारा पौष्टिक आहार किट वितरण एवं निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर

गर्भवती व शिशुवती माताओं और बच्चों सहित कुल 212 लाभार्थियों को पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया।

Advertisement

कोरबा, 13 दिसम्बर। एसईसीएल दीपका क्षेत्र (SECL Dipka Area) द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत परियोजना प्रभावित ग्राम सुवाभोंडी मे पौष्टिक आहार किट का वितरण एवं निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन क्षेत्र के महाप्रबंधक अमित सक्सेना के मार्गदर्शन में किया गया।

इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत चौनपुर के अंतर्गत आने वाले गांव चौनपुर एवं सुवाभोंडी के आंगनवाड़ी केंद्र तथा प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में दर्ज गर्भवती व शिशुवती माताओं और बच्चों सहित कुल 212 लाभार्थियों को पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया।

पौष्टिक आहार किट वितरण कार्यक्रम के साथ आयोजित निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर मे ग्राम पंचायत चौनपुर के लगभग 200 लोगों का निः शुल्क स्वास्थ्य जांच दीपका क्षेत्र के डॉक्टरों द्वारा किया गया जिसमे अधिकतर सर्दी, खांसी एवं बुखार के मरीज थे जिनको जांच उपरांत निः शुल्क दवाइयाँ प्रदान की गयी एवं बच्चों के पोषण से संबंधित दवाइयाँ व जानकारी साझा की गयी।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट