Draupadi Murmu
Draupadi Murmu

नई दिल्ली, 21 जून। एनडीए की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मदीवार घोषित किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसकी जानकारी दी।

मंगलवार शाम को भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति बनी। उम्मीद जताई जा रही थी भाजपा इस दफे आदिवासी वर्ग से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मदीवार तय कर सकती है।

आज दोपहर मेंं विपक्ष ने बैठक कर यशंवत सिन्हा को राष्ट्रपति पद के लिए प्रत्याशी कै तोर पर चयन किया।
राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारिख 29 जून है। आवश्यकता पड़ने पर चुनाव 18 जुलाई को होंगे।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing