Advertisement

नई दिल्ली, 21 जुलाई। एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होंगी। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला और पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।

तीसरे राउंड की गिनती के बाद द्रौपदी मुर्मू ने इस चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए जरूरी आंकड़ों को हासिल कर लिया है। द्रौपदी मुर्मू को तीसरे राउंड तक 5,77,777 वोट मिले हैं।

द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के अंत में कुल वैध वोटों का 50 फीसदी अंक पार कर लिया है। तीसरे दौर की मतगणना में कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब शामिल हैं।

इस दौर में कुल वैध मत 1,333 हैं। जिनकी कुल वैल्यू 1,65,664 है। द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले, यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले।

Advertisement

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement