Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) रेलवे माल लदान से 29,738 करोड़ का राजस्व हासिल किया, SECR देश में...

माल लदान से 29,738 करोड़ का राजस्व हासिल किया, SECR देश में नम्बर वन

वित्तीय वर्ष 2024- 25 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का कुल राजस्व 31,325 करोड़ रुपए रहा। 2023- 24 में यह आंकड़ा 29,640 करोड़ पर था।

Advertisement

बिलासपुर, 01 अप्रेल। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने माल लदान (Goods Revenue) के माध्यम पूरे देश में सर्वाधिक 29,738 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त किया है। कुल राजस्व अर्जित करने के मामले में SECR भारतीय रेल (Indian Railway) में दूसरे नम्बर पर है।

वित्तीय वर्ष 2024- 25 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का कुल राजस्व 31,325 करोड़ रुपए रहा। 2023- 24 में यह आंकड़ा 29,640 करोड़ पर था। कुल राजस्व में 5.68 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। एसईसीआर को सर्वाधिक राजस्व 29,738 करोड़ रुपए माल लदान से मिला है। 2023- 24 में 28,094 करोड़ रुपए अर्जित किए गए थे। इसमें 5.85 फीसदी का इजाफा हुआ है।

यात्री भाड़ा (Passengar Revenue) से एसईसीआर ने 1,331 करोड़ रुपए अर्जित किए हैं। बीते वित्तीय वर्ष में 1,280 करोड़ रुपए यात्री भाड़े से मिले थे। शेष राजस्व अन्य मदों से प्राप्त हुआ है।

एसईसीआर ने 2024- 25 में 253 मिलियन टन (MT) माल लदान किया। 2023- 24 के मुकाबले यह 7.28 प्रतिशत अधिक है। 2023- 24 में 236 मिलियन टन माल लदान दर्ज हुआ था। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को कोयला लदान से सर्वाधिक राजस्व मिलता है।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: