ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड : अंजर आलम निदेशक वित्त पद के लिए चयनित

कोल इंडिया की अनुषांगिक कपंनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के निदेशक वित पद के लिए मोहम्मद अंजर आलम का चयन हुआ है।

नई दिल्ली, 21 फरवरी। कोल इंडिया की अनुषांगिक कपंनी ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के निदेशक (वित्त) पद के लिए मोहम्मद अंजर आलम का चयन हुआ है।

सोमवार को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने परिणाम जारी किया। ईसीएल के निदेशक (वित्त) के लिए श्री आलम सहित विभिन्न कंपनियों के सात अधिकारी दौड़ में थे।

मोहम्मद अंजर आलम वर्तमान में राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement