Advertisement
कोरबा, 22 अप्रेल। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के निदेशक तकनीकी के पद के लिए चितरंजन कुमार के नाम की अनुशंसा की गई है।
22 अप्रेल, 2026 को लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने साक्षात्कार का परिणाम जारी किया। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक तकनीकी के पद के लिए विभिन्न कंपनियों से 12 अधिकारी सम्मिलित हुए थे।

इनमें सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के मगध संघामित्रा एरिया के एरिया जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत चितरंजन कुमार का चयन हुआ।
Advertisement
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement









