Tuesday, June 2, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन ESIC ने पिछले दो माह में 1221 डॉक्टरों को किया नियुक्त

ESIC ने पिछले दो माह में 1221 डॉक्टरों को किया नियुक्त

ईएसआईसी ने 20 कनिष्‍ट अभियंता (इलेक्ट्रिकल) और 57 कनिष्‍ट अभियंता (सिविल) की भर्ती प्रक्रिया भी पूरी कर ली है

Advertisement

कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम (ESIC) ने पिछले दो माह में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न चिकित्सा संवर्गों में 1221 डॉक्टरों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। 860 जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ), 330 सहायक प्रोफेसर और 31 विशेषज्ञों की नियुक्ति की गई है।

इसके अतिरिक्‍त, नर्सिंग संवर्ग में 1930 रिक्तियों को भरने के लिए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा परीक्षा आयोजित की गई है और इसकी भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी हो जाएगी।

ईएसआईसी ने 20 कनिष्‍ट अभियंता (इलेक्ट्रिकल) और 57 कनिष्‍ट अभियंता (सिविल) की भर्ती प्रक्रिया भी पूरी कर ली है और यूपीएससी की सिफारिश पर इस महीने नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं।

कर्मचारी राज्य बीमा योजना, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948 में निहित सामाजिक बीमा का एक एकीकृत रूप है। यह ईएसआई अस्पतालों और चिकित्‍सालयों डिस्पेंसरियों के अपने विशाल नेटवर्क के माध्यम से बीमित व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों को फलस्‍वरूप नकद लाभ और चिकित्सा सुविधाओं सहित सामाजिक सुरक्षा से लाभान्वित करता है।

Advertisement
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: