पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें और आखिरी चरण का मतदान समाप्त हो गया है। मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही सबकी नजरें पांच राज्यों के एग्जिट पोल  पर है। सभी न्यूज चैनल अपना-अपना एग्जिट जारी करना शुरू कर चुके हैं। चुनाव आयोग ने सभी मीडिया संस्थानों और न्यूज चैनलों को ये निर्देश दे दिया है कि वो शाम को साढ़े सात बजे से पहले एग्जिट पोल नहीं दिखा सकते।

अब बंगाल में मतदान खत्म होने के एक घंटे बाद केरल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के लिए एग्जिट पोल जारी होने लगे हैं। पश्चिम बंगाल में TMC प्रमुख ममता बनर्जी और BJP दोनों के लिए यह चुनाव अग्निपरीक्षा है। वहीं, असम में सीएम सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली BJP सरकार को इस बार कांग्रेस-एआईयूडीएफ गठबनंधन से टक्कर मिल रही है। आप हमारे साथ बने रहिए हम आपको एग्जिट पोल रिजल्ट का हर अपडेट दे रहे हैं…

देखिए लाइव अपडेट्स…

– ABP और सी वोटर (C-VOTER-ABP) के एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 292 विधानसभा सीटों में से सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस को 152 से 164 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि BJP को 109-121 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा कांग्रेस को 14 से 25 सीटें मिलती दिख रही है।

– Republic-CNX के एग्जिट पोल के मुताबिक, बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को 128 से 132 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं। वहीं, BJP के खाते में 138-148 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा लेफ्ट को 11 से 21 सीट मिल सकती हैं।

– आजतक के एग्जिट पोल की मानें असम की 126 सीटों में से BJP गठबंधन को 75 से 85 और कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं, वहीं अन्य के खाते में 1 से 4 सीटें जा सकती हैं।

– Republic-CNX के एग्जिट पोल की मानें असम की 126 सीटों में से BJP गठबंधन को 74-84 और कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं, वहीं अन्य के खाते में 1 से 4 सीटें जा सकती हैं।

-Times Now-C Voters के एग्जिट पोल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 292 विधानसभा सीटों में से सत्ताधारी #TMC को 158 सीटें मिल रही हैं। जबकि BJP को 115 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा लेफ्ट को 19 सीटें मिलती दिख रही है।

– न्यूज नेशन की मानें तो असम में भगवा दल को 65, कांग्रेस को 49, AIUDF+ को 9 और अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं।

– REPUBLIC-CNX के मुताबिक बंगाल में BJP को 158 और TMC को 45 सीटें मिल सकती हैं। जबकि लेफ्ट को 2 सीटें मिलती दिख रही है।

– ABPCVoterExitPoll के मुताबिक, तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में कांग्रेस-DMK गठबंधन को 160-172 सीटें मिल सकती हैं। वहीं BJPपी गठबंधन को 58-70 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा 7 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं

– Republic-CNX के एग्जिट पोल के मुताबिक, केरल में 140 विधानसभा सीटों में LDF गठबंधन को 72-80 सीटें मिल सकती हैं। वहीं UDF को यहां 54-64 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा भगवा पार्टी के खाते में 1-5 सीटें जा सकती हैं।

  • Website Designing