Friday, July 17, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 5 कर्मियों को दी गई विदाई

एसईसीएल मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 5 कर्मियों को दी गई विदाई

सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है।

Advertisement

बिलासपुर, 31 मई। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 5 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

इसे भी पढ़ें : WCL मुख्यालय से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का सम्मान समारोह

मुख्यालय प्रशासनिक भवन के सभा कक्ष में निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना) एन फ्रैंकलिन जयकुमार ने निदेशक (एचआर) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार एवं सीवीओ हिमांशु जैन की उपस्थिति में आलोक कुमार महाप्रबंधक (सिविल/कल्याण/सीएसआर), प्रमोद कुमार सिंह राठौर मुख्य प्रबंधक (औअभि) औअभि विभाग, भवानी शंकर निषाद मुख्य प्रबंधक (खनन) सुरक्षा एवम बचाव विभाग, रमेश कुमार सहासुउपनि सुरक्षा विभाग, संजय कुमार घोष सुरक्षा प्रहरी सुरक्षा विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।

इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने-अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशली से ही कम्पनी सफलता के मुकाम पर पहुँची है। सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।

Advertisement

सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहां के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ के अधिकारी-कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर साथ में कार्य करते हैं एवं किसी कार्य को बोझ समझकर नहीं करते हैं।

इसे भी पढ़ें : कोरबा जिले की विजय सेंट्रल कोल माइंस को जारी हुआ वेस्टिंग आर्डर

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय पढ़ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट