Friday, May 1, 2026
Home State News Chhattisgarh मुख्यमंत्री बघेल के खिलाफ एफआईआर योगी सरकार की बौखलाहट : विनोद चंद्राकर

मुख्यमंत्री बघेल के खिलाफ एफआईआर योगी सरकार की बौखलाहट : विनोद चंद्राकर

प्रदेश प्रवक्ता श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा में डर की भावना है। यूपी में सत्ता जाना तय है इसलिए डर कर ऐसे हथकंडे अपना रही है।

Advertisement

रायपुर, 16 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रदेश प्रवक्ता व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर किए जाने पर एतराज जताते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में सत्ता जाने के भय से भाजपा इस तरह के हथकंडे अपना रही है। इसके पूर्व भी डरी हुई योगी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री श्री बघेल को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था।

जारी प्रेस नोट में प्रदेश प्रवक्ता श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा में डर की भावना है। यूपी में सत्ता जाना तय है इसलिए डर कर ऐसे हथकंडे अपना रही है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल नोएडा सदर में पार्टी प्रत्याशी पंखुडी पाठक के साथ डोर टू डोर प्रचार कर कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने की अपील की थी, लेकिन योगी सरकार के इशारे पर अफसरों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल व कांर्र्ग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई दी।

योगी सरकार की यह कार्रवाई बौखलाहट का परिचायक है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी मुख्यमंत्री श्री बघेल को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था। जनता इस चुनाव में योगी सरकार को सबक सिखाएगी।

Advertisement

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: