पहले अखिल भारतीय घरेलू कामगार सर्वेक्षण का हुआ शुभारंभ

श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 742 जिलों के पहले अखिल भारतीय घरेलू कामगार सर्वेक्षण का शुभारंभ किया।

श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 742 जिलों के पहले अखिल भारतीय घरेलू कामगार सर्वेक्षण का शुभारंभ किया।

इसका उद्देश्य राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर घरेलू कामगारों की संख्या और अनुपात का अनुमान लगाना है। इसके द्वारा घरों में विभिन्‍न कार्यों में लगे घरेलू कामगारों की औसत संख्या का भी अनुमान लगाया जाएगा।

उन्‍होंने कहा कि सर्वेक्षण से सरकार को महत्वपूर्ण मुद्दों को समझने और साक्ष्य-आधारित डाटा-संचालित नीतियों में मदद मिलेगी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing