ओडिसा के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमानंद बिस्‍वाल का निधन

ओडिसा के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमानंद बिस्‍वाल का कल रात निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। राजधानी भुबनेश्‍वर में एक निजी अस्‍पताल में उनका उपचार चल रहा था।

ओडिसा के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमानंद बिस्‍वाल का कल रात निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। राजधानी भुबनेश्‍वर में एक निजी अस्‍पताल में उनका उपचार चल रहा था।

वह वर्ष 1989 और 1999 में दो बार राज्‍य के मुख्‍यमंत्री रहे। वे राज्‍य विधानसभा के लिए छह बार चुने गये, जबकि वर्ष 2009 में सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से सांसद बने।

प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्‍य व्‍यक्तियों ने श्री बिस्‍वाल के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। शोक संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि श्री बिस्‍वाल कई वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय थे और उन्होंने लोगों की बहुत सेवा की।

ओडिसा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक और केन्‍द्रीय मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने भी पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमानंद बिस्‍वाल के निधन पर दु:ख व्‍यक्‍त किया है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing