Pic Source : IANS

नई दिल्ली, 19 सितम्बर। सोमवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं किरेन रिजिजू की मौजदूगी में भाजपा का दामन थाम लिया। कैप्टन ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय किया।

भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, मैं प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त करता हूं। कैप्टन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing