चार भारतीय आईटी कंपनियों ने पिछले छह महीनों में एक लाख कर्मचारियों की भर्ती की

वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में भारत की चार सबसे बड़ी आईटी कंपनियों - टी.सी.एस., इंफोसिस, विप्रो और एच.सी.एल. में एक लाख से अधिक कर्मचारियों की भर्ती की गई है।

वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में भारत की चार सबसे बड़ी आईटी कंपनियों – टी.सी.एस., इंफोसिस, विप्रो और एच.सी.एल. में एक लाख से अधिक कर्मचारियों की भर्ती की गई है।

यह कोविड महामारी फैलने के बाद पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 13 गुणा अधिक है और यह पूर्व-महामारी वर्ष, 2019-20 की इसी अवधि की तुलना में लगभग दोगुनी है। इससे स्पष्ट है कि आईटी क्षेत्र में प्रतिभाओं की मांग बढ़ी है।

इसे भी पढ़ें : गूगल की ताजा रिपोर्ट, भारत रैंसमवेयर से सबसे ज्यादा प्रभावित 140 देशों की सूची में छठे स्थान पर

पांच लाख 20 हजार कर्मचारियों वाली टी सी एस कंपनी रोजगार देने में अग्रणी रही। टी सी एस ने कहा कि वह इस साल 75 हजार फ्रेशर्स को ऑफर देने की योजना बना रही है, जो कंपनी के लिए एक रिकॉर्ड होगा। एक प्रमुख अंग्रेजी समाचार पत्र को दिए साक्षात्‍कार में कंपनी के सी.ई.ओ. राजेश गोपीनाथन ने कहा कि तकनीक में विश्वास और इसमें गति बढ़ रही है।

इस बीच, इंफोसिस ने इस वर्ष के लिए अपने नए भर्ती लक्ष्य को बढ़ाकर 45 हजार कर दिया है, जबकि तीन महीने पहले 35 हजार भर्ती की योजना बनाई गई थी।

इसे भी पढ़ें : एनसीआर, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में आयकर विभाग की तलाशी से बड़े पैमाने पर आयातों की अंडर-इनवॉइस का खुलासा हुआ

विप्रो के सी.ई.ओ. थिएरी डेलापोर्टे ने कहा कि मांग का माहौल बहुत मजबूत है।

एच.सी.एल. टेक्नोलॉजीज के सी.ई.ओ. सी० विजयकुमार ने कहा कि उन्होंने पिछली तिमाही में सबसे ज्यादा नेट हायरिंग 11 हजार 153 देखी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing