इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन डेट समेत अन्य अहम डेट्स जारी कर दिए हैं। अगर आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो 30 अगस्त से इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको GATE 2023 की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाना होगा।

30 सितंबर है लास्ट डेट

GATE 2023 वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार रजिस्ट्रेशन 30 अगस्त से शुरू होगा। देख उम्मीदवारों के पास GATE 2023 के लिए आवेदन करने के लिए 30 सितंबर तक का समय होगा। इसके certified बाद, उम्मीदवारों को 7 अक्टूबर 2022 तक लेट फीस के साथ आवेदन भरने का अवसर दिया जाएगा।

यहा देखें पूरा शेड्यूल

  • रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट- 30 अगस्त 2022
  • रजिस्ट्रेश की लास्ट डेट – 30 सितंबर 2022
  • लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट -7 अक्टूबर 2022
  • एडमिट कार्ड जारी होने की डेट- 3 जनवरी 2023
  • एग्जाम डेट – 4,5,11,12 फरवरी 2023
  • प्रोविजनल आंसर – की जारी होने की डेट- 21 फरवरी 2023
  • आपत्ति दर्ज कराने की डेट- 22 फरवरी 2023 से 25 फरवरी 2023
  • रिजल्ट घोषित होने की डेट- 16 मार्च
  • स्कोरकार्ड जारी होने की डेट- 21 मार्च 2023

क्या है एग्जाम पैटर्न

GATE 2023 एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) फॉर्मेट में आयोजित की जाएगी। यह तीन घंटे की लंबी परीक्षा होगी। इसमें जनरल एप्टीट्यूड (GA) सेक्शन और उम्मीदवार के चयनित विषय से जुड़े प्रश्न पूछे NCE जाएंगे। कुल 65 प्रश्न होंगे, जिसमें 10 (GA) से + 55 (विषय) से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर 2021 छात्र को एक या दो अंक मिलेंगे। 1 – अंक वाले MCQ में गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे। इसी तरह, 2 अंक वाले MCQ में गलत उत्तर के लिए 2/3 अंक काटे जाएंगे। हालांकि, MSQ या NAT प्रश्न के गलत उत्तर के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। 2022 में, GATE एग्जाम IIT खड़गपुर द्वारा आयोजित की गई थी और परीक्षा 12 और 13 फरवरी, 2022 को हुई थी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी- सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing