मुकेश अंबानी को पछाड़ कर भारत और एशिया के सबसे धनी आदमी बने गौतम अडानी

ग्रुप मार्केट कैप के आधार पर अडानी समूह के अध्यक्ष और संस्थापक गौतम अडानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

ग्रुप मार्केट कैप के आधार पर अडानी समूह के अध्यक्ष और संस्थापक गौतम अडानी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष मुकेश अंबानी को पछाड़ते हुए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप का मार्केट कैप रिलायंस से अधिक हो गया है। इसके पहले, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अडानी की कुल संपत्ति करीब 88.8 बिलियन डॉलर थी। जबकि मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 91 बिलियन डॉलर थी। सालाना आधार पर गौतम अडानी की संपत्ति में 55 अरब डॉलर का इजाफा हुआ जबकि, मुकेश अंबानी ने अपनी संपत्ति में 14.3 अरब डॉलर जोड़े।

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 10 लाख करोड़ के ऊपर चला गया है और रिलायंस का मार्केट कैप करीब 15 लाख करोड़ का है। लेकिन कल के क्लोजिंग प्राइस के आधार पर और अडानी का ग्रुप में प्रमोटर स्टेक अधिक होने के कारण आज इंट्राडे बेसिस पर गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया। वहीं, मुकेश अंबानी लंबे समय से एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए थे। लेकिन गौतम अडानी उनको झटका देते हुए अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं।

लगातार तीसरे दिन रिलायंस के शेयर में गिरावट जारी रही। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.44 फीसदी की गिरावट के साथ 2351.40 रुपये पर बंद हुआ। जबकि इसके मुकाबले अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी जारी रही। अडानी पोर्ट्स, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी ट्रांसमिशन ने अच्छा कारोबार किया। मालूम हो कि शेयर बाजार में अडानी ग्रुप की 6 कंपनियां लिस्टेड हैं, जिसमें इन तीन कंपनियों के अलावा अडानी ग्रीन, अडावी पावर और अडानी टोटल गैस शामिल है।

इसके अलावा अडानी ग्रुप अपनी सातवीं कंपनी की आईपीओ लाने की योजना में है। पिछले तीन हफ्ते में अडानी इंटरप्राइजेज का शेयर तेजी से बढ़े हैं। जून 2021 के बाद उनकी कंपनियों के शेयर अबतक के उच्चतम स्तर पर चल रहे हैं। गौरतलब है कि अडानी समूह के संस्थापक गौतम अडानी भारत में सबसे बड़े थर्मल कोयला उत्पादक और कोयला व्यापारी होने के साथ देश के सबसे बड़े पोर्ट संचालक भी हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing