Tuesday, February 10, 2026
Home Industrial (हिंदी) कॉर्पोरेट गौतम अडानी के बेटे जीत विवाह बंधन में बंधे, अडानी ने क्यों...

गौतम अडानी के बेटे जीत विवाह बंधन में बंधे, अडानी ने क्यों मांगी क्षमा?

जीत अडानी ने विवाह के अवसर पर प्रति वर्ष 500 दिव्यांग बहनों के विवाह में प्रत्येक बहन के लिए 10 लाख का आर्थिक सहयोग का संकल्प लिया है

Advertisement

नई दिल्ली, 07 फरवरी। अडानी समूह (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) के बेटे जीत शनिवार को विवाह बंधन में बंध गए।

गौतम अडानी ने एक्स पर विवाह की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा,

परमपिता परमेश्वर के आशीर्वाद से जीत और दिवा आज विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए।

यह विवाह आज अहमदाबाद में प्रियजनों के बीच पारंपरिक रीति रिवाजों और शुभ मंगल भाव के साथ संपन्न हुआ।

Advertisement

यह एक छोटा और अत्यंत निजी समारोह था, इसलिए हम चाह कर भी सभी शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर सके, जिसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ।

मैं आप सभी से बेटी दिवा और जीत के लिए स्नेह और आशीष का हृदय से आकांक्षी हूँ।

यहां बताना होगा कि जीत अडानी ने विवाह के अवसर पर प्रति वर्ष 500 दिव्यांग बहनों के विवाह में प्रत्येक बहन के लिए 10 लाख का आर्थिक सहयोग का संकल्प लिया है। जीत अडानी ने अपनी शादी से दो दिन पहले 21 नवविवाहित दिव्यांग महिलाओं और उनके पतियों से मुलाकात की थी। जीत अदानी ने मंगल सेवा का संकल्प अपनी मां से डॉ. प्रीति अडानी से प्रेरित होकर लिया है। दरअसल, डॉ. प्रीति अदानी ने अडानी फाउंडेशन को गुजरात के मुंद्रा में एक छोटे से ग्रामीण प्रोजेक्ट से लेकर एक ग्लोबल परोपकारी संस्था के रूप में विकसित किया।

सामाजिक कार्यों में रुचि रखते हैं जीत अडानी

जीत अडानी 2019 में अडानी ग्रुप में शामिल हुए। जीत अदाणी दिव्यांग लोगों की सहायता करने के साथ ही सामाजिक कार्यों में गहरी रुचि रखते हैं। फिलहाल जीत, अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के निदेशक है। यह भारत की सबसे बड़ी एयरपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। यह भारत की सबसे बड़ी हवाई अड्डा अवसंरचना कंपनी है।

Advertisement
These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: कोल इंडिया लिमिटेड के 50 वर्ष : जानते हैं गठन की कहानी … क्या आप जानते हैं कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Limited) के शत प्रतिशत 100% अधिकार क्षेत्र में कितनी सहयोगी कंपनियां हैं, देखें : देश के 10 सबसे अमीर परिवारों और उनकी संपत्ति के बारे में जानें (वर्ष 2025) : जानें कोयला आधारित बिजली उत्पादन वाले टॉप 10 राज्य कौन से हैं …