Saturday, June 13, 2026
Home National News बाजार में सोने की कीमत में उछाल, चांदी के दाम भी 1200...

बाजार में सोने की कीमत में उछाल, चांदी के दाम भी 1200 रुपए से ज्यादा बढ़े

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। चांदी की कीमत 1,208 रुपए बढ़कर 1,06,800 रुपए प्रति किलो हो गई है

Advertisement

सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को तेजी देखने को मिली। 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 98,800 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक हो गई और चांदी की कीमत में 1200 रुपए से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा सुबह जारी की गई कीमतों के अनुसार, 24 कैरेट के सोने की कीमत 98,884 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि शुक्रवार शाम को जारी कीमत, 98,503 रुपए प्रति 10 ग्राम से 381 रुपए अधिक है।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 90,578 रुपए हो गई है, जो कि पहले 90,229 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 74,163 रुपए हो गया है, जो कि पहले 73,878 रुपए प्रति 10 ग्राम था। आईबीजेए की ऑफिशियल वेबसाइट पर सोने और चांदी की कीमतों को दिन में सुबह और शाम दो बार अपडेट किया जाता है।

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। चांदी की कीमत 1,208 रुपए बढ़कर 1,06,800 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि आखिरी कारोबारी दिन शाम को 1,05,592 रुपए प्रति किलोग्राम अपडेट की गई थी। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, घरेलू बाजार (एमसीएक्स) में सोना 98,000 रुपए से ऊपर स्थिर है, जो एक प्रमुख समर्थन के रूप में काम करता है, जबकि प्रतिरोध 99,500-99,750 रुपए के आसपास देखा जाता है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट-कमोडिटी और करेंसी, जतिन त्रिवेदी ने कहा, “कॉमेक्स में सोना 3350 डॉलर से 3380 डॉलर के बीच सकारात्मक रेंज में कारोबार कर रहा है, क्योंकि ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिकी हवाई हमलों ने भू-राजनीतिक जोखिम बढ़ा दिया है। इस वृद्धि ने सेफ-हेवन बाईंग को बढ़ावा दिया है, जिसमें पार्टिसिपेंट्स आगे के घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। किसी भी जवाबी कार्रवाई या सैन्य प्रतिक्रिया से सोने की कीमतों में तेज उछाल आ सकता है।”

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि अगर आगे कूटनीतिक प्रयास सामने आते हैं तो मजबूत प्रॉफिट बुकिंग शुरू हो सकती है। ऐसे मामले में, कॉमेक्स में तत्काल समर्थन 3,290 डॉलर पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में गिरावट और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: