Thursday, June 11, 2026
Home National News सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला सोना, चांदी में भी गिरावट

सर्राफा बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला सोना, चांदी में भी गिरावट

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 79,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है

Advertisement

bullion market : घरेलू सर्राफा बाजार में गुरुवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद आज (शुक्रवार) को सर्राफा बाजार में करेक्शन होता हुआ नजर आ रहा है। आज सोने 570 रुपये से 620 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। इसी तरह चांदी की कीमत भी आज 2,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो गई है।

सोने की कीमत में आई इस गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 80 हजार रुपये के स्तर से नीचे लुढ़क कर 79,610 रुपये से लेकर 79,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 73 हजार के स्तर से नीचे गिर कर 72,990 रुपये से लेकर 72,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह चांदी के भाव में कमजोरी आने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 1,01,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 79,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 72,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 79,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 72,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 79,510 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 72,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 79,460 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 72,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 79,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 72,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 79,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 72,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं, पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 79,510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 72,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 79,610 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 72,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 79,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 72,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

source : DD News

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: