गुजरात : मोरबी जिले में नमक फैक्‍टरी की एक दीवार ढह जाने से 12 श्रमिक मारे गए

गुजरात में मोरबी जिले के हलवाड क्षेत्र में नमक फैक्‍टरी की एक दीवार ढह जाने से 12 श्रमिक मारे गए। सूत्रों के अनुसार दुर्घटना के समय फैक्‍टरी में 30 मजदूर काम कर रहे थे। मृतकों में से छह, एक ही परिवार के सदस्‍य बताए गए हैं।

इस बीच, गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल दुर्घटना की जानकारी लेने के लिए तत्‍काल घटना स्‍थल के लिए रवाना हुए। उन्‍होंने निर्दोष लोगों के मारे जाने पर दुख व्‍यक्‍त किया। श्री पटेल ने प्रत्‍येक मृतक के निकट संबंधी को मुख्‍यमंत्री राहत कोष से चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

दुर्घटना उस समय हुई जब जी आई डी सी क्षेत्र में हलवाड की सागर सॉल्‍ट नाम की कम्‍पनी में एक दीवार ढह गई। राहत और बचाव अभियान चलाया गया तथा घायलों को निकट के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधीक्षक, मोरबी राहुल त्रिपाठी ने बताया कि कुल 12 लोगों की मौत हुई है और एक व्यक्ति घायल हुआ है जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभी थ्ैस् और पुलिस की टीम घटनास्थल पर है। सैंपल्स लेने की कार्रवाई चल रही है। जांच में ये पता चल जाए कि घटना कैसे हुई, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing