Advertisement
भारतीय मजदूर संघ (BMS) ने ठेका श्रमिकों की समस्याओं को लेकर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन किया।
कलेक्टोरेट के समक्ष धरना प्रदर्शन करने के बाद कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। इस आंदोलन में बड़ी संख्या में बीएमएस के पदाधिकारी और सदस्य जुटे।

ये है मांग
Advertisement
- वेतन वृद्धि : अनुबंध श्रमिकों के वेतन में उचित बढ़ोतरी की जाए। समान काम के लिए समान वेतन देना चाहिए
- कार्य समय : कार्य अवधि को कड़ाई से 8 घंटे तक सीमित किया जाए।
- नौकरी की सुरक्षा : सेवा में स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
- सामाजिक सुरक्षा : सभी श्रमिकों को ESI और EPF का लाभ प्रदान किया जाए।
- शोषण पर रोक : ठेकेदारों द्वारा श्रमिकों के पैसों की अवैध वसूली और शोषण को तत्काल रोका जाए।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement









