गुजरात : नया सीएम चयन करने केंद्रीय मंत्री तोमर व जोशी सहित पार्टी के केंद्रीय प्रेक्षक गांधीनगर पहुंचे

गुजरात में नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए विधायक दल की बैठक की तैयारी चल रही है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रल्हाद जोशी गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय कमलम पहुंच चुके हैं।

गुजरात में नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए विधायक दल की बैठक की तैयारी चल रही है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रल्हाद जोशी गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय कमलम पहुंच चुके हैं।

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित पार्टी के केंद्रीय प्रेक्षक आज सवेरे गांधीनगर पहुंचे। श्री तोमर ने प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सी.आर. पाटिल और अन्य वरिष्ठ नेताओं से साथ राज्य में नेतृत्व के मुद्दे पर चर्चा की। श्री पाटिल के आवास पर हुई इस बैठक में वरिष्ठ पार्टी नेता तथा राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. सन्तोष और केंद्रीय मंत्री तथा पार्टी के गुजरात प्रभारी भूपेन्द्र यादव भी उपस्थित थे।

नये नेता के चुनाव के लिए विधायक दल की बैठक आज दोपहर बाद 3 बजे होगी। नये नेता का चयन पार्टी विधायकों में से किए जाने की संभावना है। ऐसी भी संभावना व्यक्त की जा रही है कि एक या दो उप-मुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। विजय रूपाणी ने कल मुख्यमंत्री पद से त्याग-पत्र दे दिया था। राज्य में अगले वर्ष दिसंबर से पहले विधानसभा चुनाव होने हैं।

इधर, गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसा होना चाहिए जो लोकप्रिय हो, अनुभवी हो और सभी को एक साथ लेकर चले।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing