अहमदाबाद, 30 अक्टूबर। गुजरात के मोरबी जिले में मच्छु नदी पर बने एक केबल ब्रिज के टूटने से सैंकड़ों लोग नदी में गिर गए। हादसे में अब तक 141 लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं थीं। वहीं नदी में गिरे बाकी लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी घटना स्थल पर पहुच गए हैं।

खबरों के अनुसार 150 से भी ज्यादा लोग केबल ब्रिज के टूटने से नदी में गिरे थे। हादसे में 70 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है।

गुजरात के पंचायत मंत्री बृजेश मेरजा ने बताया कि घटना में 60 लोगों की मृत्यु हुई है। बचाव कार्य जारी है। मुख्यमंत्री जल्द यहां पहुंच रहे हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि वे मोरबी केबल पुल गिरने की घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing