रायपुर, 07 जून। मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हसदेव अरण्य क्षेत्र को लेकर बड़ी बात कही। मीडिया के एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि टीएस सिंहदेव नहीं चाहते हैं कि हसदेव अरण्य क्षेत्र मे एक भी पेड़ कटे तो एक पेड़ भी क्या, पेड़ की एक शाखा भी नहीं कटेगी। भूपेश बघेल ने कहा कि गोली चलाने की नौबत नहीं आएगी, जो गोली चलाएगा उस पर गोली चल जाएगी।

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ : मंत्री सिंहदेव ने कहा- हसदेव अरण्य को बचाने की लड़ाई में पहली गोली खाने तैयार हूं

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कोल ब्लॉक आबंटन का कार्य केन्द्र सरकार करती है। भाजपा के लोगों को केन्द्र सरकार के समक्ष विरोध दर्ज कराना चाहिए। भाजपा दोहरा चरित्र अपना रही है।

यहां बताना होगा कि सोमवार को पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सरगुजा जिले के ग्राम हरिहरपुर पहुंचे थे। यहां हसदेव अरण्य में कोयला खनन परियोजना की स्वीकृति के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सिंहदेव ने कहा था कि गांव के लोग एक राय रहे तो आपकी जमीन कोई नहीं ले सकता है। यदि आप एक राय हैं तो मैं आपके जंगल जमीन बचाने की लड़ाई में पहली गोली खाने तैयार हूं।

इसे भी पढ़ें : भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स को दिल्ली हवाई अड्डे पर व्हीलचेयर के लिए 90 मिनट इंतजार करना पड़ा, एअर इंडिया ने जताया खेद 

फर्जी ग्राम सभा प्रस्ताव पर उन्होंने कहा था कि जब गांव के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं, इसका साफ मतलब है कि उन्होंने पहले भी खनन की सहमति नहीं दी थी। फर्जी ग्राम सभा प्रस्ताव की प्रशासन को उच्च अधिकारी भेजकर निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा था कि आपका आंदोलन आज सिर्फ हरिहरपुर नहीं बल्कि पूरे देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing