हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्‍ट्रीय चैंपियनशिप, छत्‍तीसगढ ने त्रिपुरा को 7-0 से शिकस्‍त दी

आज ग्रुप ए के पहले मुकाबले में चण्‍डीगढ ने बिहार को 6-2 से हराया। दूसरे मैच में ग्रुप बी में असम ने बंगाल को 8-शून्‍य से पराजित किया।

भोपाल में 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्‍ट्रीय चैंपियनशिप में चण्‍डीगढ, असम और छत्‍तीसगढ ने अपने-अपने मैच जीत लिये हैं।

आज ग्रुप ए के पहले मुकाबले में चण्‍डीगढ ने बिहार को 6-2 से हराया। दूसरे मैच में ग्रुप बी में असम ने बंगाल को 8-शून्‍य से पराजित किया। ग्रुप सी में छत्‍तीसगढ ने त्रिपुरा को सात-शून्‍य से शिकस्‍त दी।

आज दिन में तीन बजे पूल डी में राजस्‍थान का सामना उत्‍तराखण्‍ड से होगा, जबकि पूल ई में शाम पौने पांच बजे आंध्रप्रदेश और पुद्दुचेरी आमने-सामने होंगे।

गोआ में सब-जूनियर पुरूष राष्‍ट्रीय चैंपियनशिप में पूल डी के मैच में दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव ने मणिपुर को नौ-शून्‍य से हराया, जबकि हिमाचल प्रदेश ने राजस्‍थान को पांच-एक से पराजित किया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing