नई दिल्ली, 24 मार्च। आज से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। रमजान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है और इस महीने में इस्लाम के अनुयायी रोजे रखते हैं। रमजान के बाद ईद-उल-फितर मनाई जाती है।

रमजान महीने की शुरुआत के मौके पर गुरुवार को चांद दिखने के बाद तरावीह की नमाज के लिए बड़ी संख्या में मस्जिदों में भीड़ उमड़ी। शुक्रवार की सुबह सहरी के साथ पहले रोजे की शुरुआत हुई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रमज़ान महीने की शुरुआत पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि यह पवित्र महीना समाज में एकता और समरसता लाता है।

  • Website Designing